देवास जिलास्तरीय कृषि विकास प्लान समिति की बैठक कलेक्टर श्री गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित
-------------
उद्यानिकी एवं पशुपालन विभाग कार्य योजना का लक्ष्य बढाकर पुन: प्रस्तुत करें – कलेक्टर श्री गुप्ता
------------
देवास 15 मई 2023/ देवास जिलास्तरीय कृषि विकास प्लान समिति की बैठक कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने उद्यानिकी एवं पशुपालन विभाग की कार्य योजना का लक्ष्य बढाकर पुन: रिवाईज कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में कृषि विकास प्लान में कृषि से संबंधित अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों की आगामी वर्षों की कार्ययोजना की जानकारी समिति सदस्यों को दी गई।
बैठक में उप चालक कृषि श्री आर. पी. कनेरिया द्वारा आगामी तीन वर्षों की कार्ययोजना उपस्थित समिति सदस्यों के समक्ष रखी गई। चर्चा में श्री कनेरिया ने कृषि विकास प्लान के उद्देश्य जैसे सतत कृषि विकास दर को बनाए रखना किसानों की आय में वृद्धि करना, कृषि के क्षेत्र में दलहनी और तिलहनी फसलों में आत्मनिर्भरता हासिल करना तथा सस्टेनेबल कृषि को बढ़ावा देने के संबंध में जानकारी दी गई।
बैठक में कृषि विकास के स्तम्भ जैसे फसल विविधकरण, एकीकृत कृषि को बढावा, टिकाऊ कृषि उत्पादकता में वृद्धि मिलेट, दलहन एवं तिलहनी इनपुट दक्षता(वाटर उर्वरक एफिशिएसी), मूल्य संवर्धन प्रसंस्करण ब्रांडिंग एवं निर्यात के प्रोत्साहन करना, क्षमता वर्धक एवं कौशल उन्नयन, प्रमाणक और मानकों के लिए सक्षम पारिस्थितिकी तंत्र नवाचार और उद्यमियों को बढ़ावा, डिजिटल कृषि, कृषि के क्षेत्र में जोखिम को कम करना इत्यादि बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
