देवास जिले को पशुओं के उपचार के लिए 09 वाहन स्टॉफ के साथ मिले
---------------
जिले के पशु पालक टोल फ्री नं. 1962 पर कॉल कर एम्बुलेंस सेवा का लाभ ले, वाहनो की सेवा प्रातः 10 बजे से शाम 06 बजे तक रहेगी उपलब्ध
-----------
देवास 15 मई 2023/ उप संचालक पशुपालन ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गौ रक्षा संकल्प सम्मेलन भोपाल से देवास जिले को 09 वाहन झंडी दिखाते हुवे स्टाफ के साथ प्रदाय किये गये है। प्रत्येक वाहन के लिए एक-एक डॉक्टर, एक-एक पेरावेट तथा एक-एक वाहन चालक सह सहायक की नियुक्ति की गई है।
देवास जिले में जिस किसी को अपने बिमार पशु के उपचार के लिए घर पहुच सेवा चाहिये तो वो निर्धारित शुल्क भुगतान कर टोल फ्री नं. 1962 पर कॉल कर एम्बुलेंस सेवा का लाभ ले सकेंगे। इस के लिए विकासखण्ड खातेगांव में 01, कन्नौद में 02, बागली में 02, सोनकच्छ में 01, टोंकखुद में 01 एवं देवास में 01 वाहन प्रदाय हो गये है। जिला मुख्यालय पर विशेष परिस्थिति एवं आपलकालीन समय हेतु 01 वाहन उपलब्ध रहेगा। वाहनो की सेवा प्रातः 10 बजे से शाम 06 बजे तक उपलब्ध रहेगी। किन्तु टोल फ्री नं. की सेवा प्रातः 07 बजे से प्रारम्भ हो जायेगी।