Type Here to Get Search Results !

शासन की योजना एवं उद्यानिकी विभाग से मार्गदर्शन पाकर श्री अवतार सिंह ने कृषि को बनाया लाभ का धंधा


शासन की योजना एवं उद्यानिकी विभाग से मार्गदर्शन पाकर श्री अवतार सिंह ने कृषि को बनाया लाभ का धंधा 



----------- 

खेती से अच्छी आय होने पर वे प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान को हृदय से दे रहे हैं धन्यवाद

---------

   देवास 15 मई 2023/ केंद्र एवं राज्य शासन की मंशा है कि खेती लाभ का धंधा बने। इसके लिए शासन द्वारा कई किसान हितैषी योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ पाकर जिले के कृषकगण भी खेती से अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। इन्हीं किसानों में सोनकच्छ विकासखंड के ग्राम पिपल्याबक्सु के श्री अवतार सिंह पिता श्री राम सिंह हैं। जिन्होंने उद्यानिकी विभाग योजना एवं मार्गदर्शन पाकर खेती का लाभ का धंधा बनाया। जिससे उन्हें अच्छी आय हो रहे है। इसके लिए वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।

कृषक श्री अवतारसिंह ने बताया कि पहले वे पारंपरिक रूप से गेहूं, सोयाबीन, चने की खेती करते थे। जिससे उन्हें कम मुनाफा होता था। इसी बीच उन्हें उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा उद्यानिकी फसलों एवं संरक्षित खेती के बारे में बताया। उद्यानिकी विभाग से जुड़कर उन्होंने संरक्षित खेती योजना के घटक शेडनेट हाऊस निर्माण अंतर्गत 4000 वर्गमीटर में शेडनेट हाऊस निर्मित किया, जिसके लिए उन्हें 50 प्रतिशत अनुदान भी प्राप्त हुआ। निर्मित शेडनेट हाउस में उनके द्वारा खीरा (व्ही.एन.आर) फसल ली गई, जिसमें उन्हें 01 लाख 50 हजार रुपए से 2 रुपए तक लाख का शुद्ध मुनाफा हुआ। वे बताते हैं कि उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों विभागीय प्रशिक्षण एवं तकनीकि मार्गदर्शन मिलने से उद्यानिकी की नवीन तकनीकी से खेती कर रहे हैं। जिससे उन्हें खेती करने में काफी सुविधा मिल रही है। कृषक श्री अवतात सिंह किसान हितैषी योजना के संचालन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।