Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में जनसुनवाई में आवेदकों ने कलेक्टर श्री गुप्ता को बताई अपनी समस्याएं

 देवास जिले में जनसुनवाई में आवेदकों ने कलेक्टर श्री गुप्ता को बताई अपनी समस्याएं




-----------


जनसुनवाई में आए सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये


-------------


     देवास, 09 मई 2023/ जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता के समक्ष प्रस्तुत किए। आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला अधिकारी उपस्थित थे।


पुस्‍तेनी मकान का बटवारा कर पट्टा जारी किया जाये


     जनसुनवाई में सुरेश पिता रामरतन निवासी सुतारखेडा ने पुस्‍तेनी मकान का बटवारा कर पट्टा/दाखला जारी करने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।


दो माह की पेंशन दिलाई जाए


     जनसुनवाई में रामकन्‍या बाई चौहान निवासी देवास ने दो माह की पेंशन दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।


फसल नुकसान का मुआवजा दिलाया जाये


     जनसुनवाई में सिंगाराम पिता मुन्‍ना निवासी रन्‍धनखेडी ने फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।


कृषि भूमि पर कब्‍जा दिलाया जाये


     जनसुनवाई में प्रियांग बाई ने कृषि भूमि पर सीमांकन होने के बावजूद कब्‍जा नहीं देने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।


ये आवेदन भी हुए प्राप्त


     जनसुनवाई में इलाज के लिए सहायता दिलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने, पात्रता पर्ची बनाने, फसल बीमा की राशि दिलाने, अतिक्रमण हटवाने, मीटर बदलवाने, बिजली बिल कम कराने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।