जिले के ग्राम घिचलाय की अ.जा मछुआ समूह के सदस्य प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेकर आर्थिक रूप से हो रहे है समृद्ध
-----
समूह को हो रही है अच्छी आय, खुश होकर प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान को दे रहे हैं धन्यवाद
------------
देवास, 04 मई 2023/ जिले में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ हितग्राहियों का दिया जा रहा है। योजनाओं का लाभ लेकर नागरिक आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे है और लाभ कमा रहे है। इन्ही में से अ.जा. मछुआ समूह ग्राम घिचलाय तहसील सोनकच्छ के सदस्य है, जिन्होंने मत्स्य विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लिया है। समूह के माध्यम से अच्छी आय हो रही है। इसके लिए वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंहचौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।
समूह के सदस्यों ने बताया कि जिले की तहसील सोनकच्छ के ग्राम घिचलाय में अ.जा. मछुआ समूह हैं, जिसमें सदस्यों की संख्या 05 है। समूह को घिचलाय ग्रामीण तालाब 10 वर्षीय मत्स्य पालन पट्टा दिया गया, जिसका जल क्षेत्र 2.97 हेक्टेयर है। पट्टा की अवधि 2016 से 2026 तक (10 वर्ष) की है। समूह का कार्य मत्स्य पालन, मत्स्याखेट एवं विपणन है। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से एक वर्ष में 5 मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन होता है। बाजार अनुसार विक्रय दर 100 प्रति किलो ग्राम (जो कि कम ज्यादा हो सकती है) है, जिससे 5 लाख रुपए तक की आय होती है। इसमें 2 लाख रुपए (मत्स्य बीज क्रय, नावजाल, औजार, आहार, मजदूरी) की लागत लगती है तथा शुद्ध मुनाफा 3 लाख होता है।
सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने बताया कि प्रति सदस्य 60,000 रुपए आमदनी से सदस्यों के परिवार के जीवन स्तर में सुधार होकर बच्चों को उच्च शिक्षित किया जा रहा हैं। मछली पालन विभाग द्वारा मार्ग दर्शन एवं मछुआ समूह गठित कर उनको 10 वर्षीय मत्स्य पालन पट्टा उपलब्ध कराकर स्थायी रोजगार के अवसर प्रदाय किये गये। विभाग द्वारा समूह सदस्यों को प्रशिक्षण, मत्स्य पालन प्रसार अनुदान, मछुआ किसान क्रेडिट कार्ड, एवं प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत एक सदस्य को मोटर सायकल विथ आईस बाक्स का लाभ दिया गया। सभी समूह सदस्यों द्वारा इस कार्य हेतु शासन एवं विभाग को श्रेय देते आभार व्यक्त किया गया।


