म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी प्रवेश के लिए 07 मई को इन्दौर में खिलाड़ियों का होगा चयन
-----------
देवास, 04 मई 2023/ प्रदेश के खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार राज्य शूटिंग अकादमी, भोपाल द्वारा वर्ष 2023-24 हेतु शूटिंग अकादमी की रायफल, पिस्टल एवं शॉटगन विधा का प्रतिभा चयन कार्यक्रम दिनांक 07/05/2023 को जिला खेल और युवा कल्याण विभाग, एमराल्ड हाईड्स इंटरनेशनल, ए.बी रोड इंदौर में प्रातः 08.00 से किया जा रहा है। प्रतिभा चयन कार्यक्रम में बालक/बालिकाओं की उम्र 13 से 16 वर्ष के इच्छुक खिलाड़ी अंकसूची/जन्मप्रमाण, आधार कार्ड लेकर उपस्थिति हो सकते हैं।
जिला खेल और युवा कल्याण विभाग अधिकारी हेमंत सुवीर ने बताया कि प्रतिभा चयन में ऐसे खिलाड़ियों जो शूटिंग की किसी भी विधा (रायफल/पिस्टल/षॉटगन) में पहले से खेल रहे है ऐसे खिलाडि़यों के लिए आयु 13 से 18 वर्ष के मध्य रहेगी व इस प्रतिभा चयन में म.प्र.के एवं अन्य प्रदेश के खिलाड़ी भाग ले सकते है। पूर्व से किसी भी विधा में खेल रहे खिलाडि़यों को उस विधा में ट्रायल देने के लिए विधा से संबंधित हथियार व वस्तुए स्वयं को लानी होगी। समस्त खिलाड़ियों को प्रतिभा चयन में भाग लेने के लिए निर्धारित स्थान पर प्रातः 07 से 08.00 के मध्य अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उन्होंने बताया कि दोपहर 01.00 बजे के बाद शेष बचे खिलाड़ियों को अगले प्रतिभा चयन स्थान पर अथवा भोपाल में ट्रायल देने के लिए उपस्थित होवें। समस्त खिलाडि़यों को इस प्रतियोगिता चयन में भाग लेने के लिए जो भी खर्च होगा यह खिलाडि़यों को स्वयं व्यय करना पड़ेगा। फैस 01 चयन प्रक्रिया के बाद फैस 02 में चयन प्रक्रिया होगी व इसके बाद फैस 3 प्रक्रिया के सात दिवसीय केम्प लगाया जायेगा। जिसके बाद खिलाडि़यों का चयन कर क्रमानुसार फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट एवं अंत में सकाक्षात्कार होने के बाद अंतिम चयन किया जायेगा। मध्यप्रदेश के बाहर के खिलाडि़यों को चयनित होने के बाद 01 वर्ष से 3 वर्ष तक समस्त प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करना होगा।