शासन की योजना से भौंरासा के मुकेश चौधरी को मिल रहा राशन
-----
हितग्राही द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को दे रहे हैं धन्यवाद
---------
देवास 15 मई 2023/ शासन की महत्ती योजना से देवास जिले में पात्र नागरिकों प्रत्येक माह उनकी पात्रता अनुसार किसी भी राशन दुकान से राशन प्राप्त कर रहे है, जो उनको आर्थिक रूप से संबल प्रदान कर रहा है एवं भोजन का अधिकार सुरक्षित करता है। हितग्राहीगण खुश होकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।
देवास के भौंरासा नगर के हितग्राहियों में विकास चौधरी पिता मुकेश चौधरी ने बताया कि उनके परिवार की पात्रता पर्ची बनी हुई है। जिसके माध्यम से उन्हें हर माह शासन की योजना अनुसार खाद्यान्न मिलता हैं। विकास चौधरी ने बताया कि राशन दुकान सोमनाथ भंडार से उन्हें हर माह राशन मिलता है। राशन दुकान पूरे माह खुली होने के कारण ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। कभी भी राशन ले सकते हैं। वे इसके लिए वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को धन्यवाद दे रहे हैं।
