गेहूं उपार्जन से ग्राम देवली के किसान श्री संतोष है प्रफुल्लित
------------
जिले में अब तक 40 हजार 794 किसानों से 03 लाख 43 हजार 375 मीट्रीक टन गेहूं का किया उपार्जन
-------------
देवास, 12 मई 2023/ शासन के निर्देशानुसार जिले में गेहूं उपार्जन कार्य प्रचलित है। जिले में सभी पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य 2125 पर एफएक्यू गेंहू का उपार्जन किया जा रहा है। गेहूं उपार्जन से ग्राम देवली के किसान श्री संतोष प्रफुल्लित है। कृषक श्री संतोष ने विपणन सहकारी संस्था टोंकखुर्द आदिनाथ वेयरहाउस स्थित उपार्जन केन्द्र पर गेहूं विक्रय किया है। श्री संतोष ने त्वरित गेहूं उपार्जन एवं उपार्जन केन्द्र की उत्तम व्यवस्थाओं के लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दे रहे हैं।
जिले में सभी पंजीकृत कृषको से समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन किया जा रहा है।
जिले में अब तक 40 हजार 794 किसानों से 03 लाख 43 हजार 375 मीट्रीक टन गेहूं का उपार्जन सफलता पूर्वक किया जा चुका। जिले में 136 उपार्जन केन्द्रों पर कार्य संचालित है, जिसमें किसानों के लिये पर्याप्त व्यवस्थायें की गई है।
