Type Here to Get Search Results !

देवास.. *परीक्षा परिणाम में विसंगतियों को लेकर कुलसचिव को ज्ञापन दिया*

 *देवास..


*परीक्षा परिणाम में विसंगतियों को लेकर कुलसचिव को ज्ञापन दिया*





*देवास:-* आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के नेतृत्व में विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ प्रशांत पुराणिक को एलएलबी प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में विसंगतियां होने एवं परीक्षा परिणाम पुनः घोषित करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन का वाचन तेजकरण मालवीय ने किया। छात्रनेता विनोद राठौर पोलाय ने बताया कि जिस तरह सैकड़ों छात्र छात्राओं को  कंपनी लॉ, संपत्ति हस्तांतरण अधिनियम विषय मे  00, 1, 2, नंबर आए है । करीब महाविद्यालय के 80% प्रतिशत छात्र-छात्राएं को फेल कर दिया गया है, ऐसा लगता है शायद काफी चेकर भांग गोली खाकर कॉफी  चेक कर रहा था। हम विद्यार्थियों की परीक्षा कॉफी पुनः चेक करा कर पुनः परीक्षा परिणाम जल्द घोषित किया जाए नहीं तो हम छात्र छात्राओं द्वारा विक्रम विश्वविद्यालय के अंदर अनिश्चितकालीन अनशन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी है विक्रम विश्वविद्यालय की रहेगी। ज्ञापन देते समय कमल ठाकुर, सोनू मालवीय, राजेश ,शुभम मकवाना, पवन तिलोत्तमा, श्रेया, भावेश राठौर, ललित सोनी, आदि उपस्थित थे।