Type Here to Get Search Results !

भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना का लाभ लेकर श्री दुर्गेश आर्थिक रूप से सक्षम बने सक्षम, योजना का लाभ लेकर खुद का व्यवसाय किया स्‍थापित



भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना का लाभ लेकर श्री दुर्गेश आर्थिक रूप से सक्षम बने सक्षम, योजना का लाभ लेकर खुद का व्यवसाय किया स्‍थापित


----------


योजना के संचालन के लिए मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से धन्‍यवाद - श्री दुर्गेश


-----------


     देवास 10 मई 2023/ देवास जिले में आदिवासी वर्ग के व्यक्ति भगवान बिरसा मुण्डा नवीन स्वरोजगार योजना का लाभ लेकर आर्थिक रूप से सक्षम बन रहे है। योजना का लाभ लेकर खुद का व्यवसाय स्‍थापित कर रहे है। इन्‍ही में से एक कांटाफोड निवासी श्री दुर्गेश काजले है। जिन्‍होंने भगवान बिरसा मुण्डा नवीन स्वरोजगार योजना लाभ लेकर स्‍वंय का रोजगार स्‍थापित किया है। श्री दुर्गेश ने आदिम जाति कल्याण विभाग देवास अंतर्गत संचालित आदिवासी वित्त एवं विकास निगम शाखा देवास से ऋण प्रकरण किराना दुकान के लिए तैयार कर बैंक आफ इण्डिया शाखा कांटाफोड में प्रस्तुत किया। जिसके पश्चात संबंधित बैंक शाखा द्वारा किराना दुकान के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 04 लाख ऋण प्राप्त किया गया है।


     हितग्राही श्री दुर्गेश ने बताया कि योजना का लाभ लेने से पूर्व मासिक आय 02 हजार होने से आर्थिक तंगी के साथ परिवार का जीवन यापन कठिनाई से हो पाता था। योजना का लाभ मिलने पर अब मासिक आय लगभग 15 हजार रूपये हो गई है। जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। यह योजना मेरे एवं मेरे परिवार के लिए वरदान सिद्ध हुई है, साथ ही मेरे सम्पर्क में आने वाले आदिवासी बन्धुओं को योजना का प्रचार प्रसार करता हूं। योजना के संचालन के लिए मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से धन्‍यवाद, जिन्होने हम आदिवासी वर्ग के गरीब व्यक्तियों के लिए यह योजना का संचालन किया है।