Type Here to Get Search Results !

देवास जिले के पदक विजेता खिलाडियों से खेलवृत्ति के लिए आवेदन 31 मई तक आमंत्रित

 देवास जिले के पदक विजेता खिलाडियों से खेलवृत्ति के लिए आवेदन 31 मई तक आमंत्रित


-------------


     देवास 10 मई 2023/ जिला खेल अधिकारी देवास ने बताया कि 01 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 के मध्य आयोजित अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक विजेता जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों से वर्ष 2023 की राज्य स्तरीय खेलवृत्ति के लिए आवेदन 01 से 31 मई तक आमंत्रित किये जा रहे है। खेलवृत्ति के लिए आवेदन जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। खेलवृत्ति के लिए निर्धारित दिशा-निर्देश व नियमावली वेबसाईट www.dsywmp.gov.in  पर उपलब्‍ध है। अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 10 हजार रूपये, रजत पदक विजेता खिलाड़ी को 08 हजार रूपये एवं कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को 06 हजार रूपये खेलवृत्ति राशि प्रदान करने का प्रावधान हैं।