Type Here to Get Search Results !

* आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 गतिविधि अभियान *

* आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 गतिविधि अभियान *



     

 शासन के आदेश अनुसार 

     नगर  परिषद अध्यक्ष महोदया श्रीमती श्रुति कृष्णपाल सिंह बघेल जी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी महोदय श्री विष्णुप्रसाद देवडा जी के निर्देशानुसार तथा स्वच्छ ब्रांड एंबेसडर श्री मोहम्मद आरिफ खान गब्बर जी एवं श्री संदीप गुप्ता जी के मार्गदर्शन में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से आजादी के गौरवशाली 75 वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है जिसमें नगर परिषद सोनकच्छ द्वारा स्वच्छता की 75 गतिविधि का आयोजन किया गया। जिसमें दिनांक 28/05/2023 दिन रविवार को  नगर परिषद अध्यक्ष महोदया श्रीमती श्रुति कृष्णपाल सिंह बघेल जी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी महोदय श्री विष्णु प्रसाद देवड़ा जी द्वारा वार्ड क्रमांक 11 का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया।


वार्ड क्रमांक 11 के नागरीको  को स्वच्छता संबंधी जानकारी दी गई और साफ-सफाई के बारे में अवगत कराया गया नगर परिषद अध्यक्ष महोदया श्रीमती श्रुति कृष्णपाल सिंह बघेल जी द्वारा वार्ड वासियो को यह समझाया गया कि घर से निकलने वाला गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखकर कचरा वाहन में डालें अपने आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें, नालियों मे कचरा  ना फेंके निरीक्षण के दौरान जहां पर गंदगी पाई गई वहां पर सफाई कराने  के निर्देश दिए  गए । 


  *श्रीमती बघेल ने सुनी  वार्ड वासियों की समस्या*   नगर परिषद अध्यक्ष वार्ड का भ्रमण करने निकले तब वार्ड नंबर 11 के नागरिकों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया जैसे नाली निर्माण और रोड निर्माण जैसी  समस्या  से अवगत कराया अध्यक्ष महोदया द्वारा वार्ड वासियों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना गया और समस्याओ के निराकरण के लिए उन्हें आश्वस्त  किया की बहुत  जल्द आपकी  इन समस्या को हम पूरा करेंगे।

भ्रमण  के दौरान ठाकुर सेरी मे  बंद  पड़े  हेंडपम्प को तत्काल ठीक  कराने  का निर्देश दिया।


*मंदिरो का सौन्दर्यकरण* भर्मण  के दौरान वार्ड 11  के नागरीको  द्वारा मे भेरू  मंदिर, और सरस्वती शिशु  मंदिर  के सामने शिव  मंदिर  के सौंदर्य करण करने को कहा  गया  जिसपर अध्यक्ष महोदया द्वारा नगर परिषद व जन भागीदारी से दोनों मंदिरों का सौंदर्य करण  करने भरोसा  दिलाया। 


वार्ड मे भ्रमण  के दौरान शीतला  माता मंदिर  के सामने जो शासकीय  दीवार गिर गई थी   उसके बाद नगर  परिषद की टीम द्वारा जर्जर दीवार को गिरा दिया गया था, लेकिन फिर से वहां पर ईंट रखकर दीवार बना दी गई जिस पर अध्यक्ष महोदय द्वारा  सम्बंधित को नोटिस जारी करने  का आदेश दिया। 


 अध्यक्ष महोदया श्रीमती  श्रुतिकृष्णपाल सिंह  बघेल  जी द्वारा  उन  नागरिकों को जो शासकीय  योजनाओं के लाभ  लेने से वंचित  रह गए  है,उनको 

 नगर परिषद की ओर से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाए जाने हेतु आश्वस्त किया ।


 मच्छरों से बचने के लिए दवाई का छिड़काव व वार्ड क्रमांक 11 में बंद पड़ी लाइटों को चालू कराने के आदेश दिए। 


वार्ड का भ्रमण  करते समय  

उपयंत्री श्री जितेंद्र मारू जी, स्वच्छता नोडल आधिकारी श्री विशाल दोहरे जी, पूर्व पार्षद श्रीमती कल्पना कुशवाह जी , राजू गोड़ जी सफाई दरोगा श्री अनिल धौलपुरे जी, श्री शिवचरण मनोरिया, अमरीश बिजोनिया अन्य आधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे l