मध्य प्रदेश राज्य पुरूष हॉकी अकादमी के लिए प्रतिभा चयन 19 एवं 20 मई को मंदसौर में
-----------
देवास जिले के इच्छुक हॉकी खिलाड़ी जिनकी आयु 12 से 18 वर्ष है, चयन स्पर्धा में ले सकते हैं भाग
-------------
देवास, 16 मई 2023/ खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित मध्य प्रदेश राज्य हॉकी (पुरूष) खेल अकादमी के लिए प्रतिभा चयन का आयोजन मन्दसौर में हॉकी एस्ट्रोटर्फ खेल मैदान में 19 मई को सायं 04 से 06 बजे तक एवं 20 मई को प्रातः 06:30 से 08:30 बजे तक किया जाएगा। देवास जिले के इच्छुक खिलाड़ी जिनकी आयु 12 से 18 वर्ष है, उक्त चयन स्पर्धा में ’’स्वयं के व्यय पर भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए श्री जितेन्द्र देवड़ा (मो. न. 7898631987) से सम्पर्क कर सकते है।