मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण के क्रियान्वयन में देवास जिला प्रदेश के टॉप 05 जिलों में
------------
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर श्री गुप्ता को दी बधाई
-------------
देवास 17 मई 2023/ मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण के क्रियान्वयन में देवास जिला प्रदेश के टॉप 05 जिलों में शामिल है। अभियान के क्रियान्वयन में टॉप पांच जिलों में शामिल होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता को बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान देवास एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्री ऋषभ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री महेंद्र सिंह कउचे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर प्रदेश भर में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का द्वितीय चरण चलाया जा रहा है। अभियान में वार्ड एवं ग्राम पंचायत स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में नागरिकों को 15 विभागों की 68 सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है।

