*दलित की बारात पर जानलेवा हमला*
*कल शाम 5 बजे की घटना*
देवास जिले के टोंकखुर्द थाना अंतर्गत ग्राम आगरोद में दलित दुल्हा दीपक सोलंकी की बनोली निकालने पर दबंगो ने आपत्ति जताई और दूल्हे को घोड़ी पर से उतार दिया। दबंगो ने कहा दलित दुल्हा घोड़ी नही चढ़ेगा। इसे पैदल लेकर जाओ।
दलित समाज की मानमनुहार के पश्चात् दबंगो ने बाइक पर दूल्हे की बारात निकालने पर राजी हुए ।
बाइक पर दूल्हे की बारात निकाली जा रही थी । डीजे पर रिश्तेदार डांस कर रहे थे । अब ये भी दबंगो को ना गवार गुजारा और उन्होंने बारात पर पथराव कर दिया ।
हमले में दूल्हे का भाई राजा सोलंकी और अन्य 2 गंभीर रूप से घायल हो गये ।

