उज्जैन
*बीती रात शहर के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने एक साथ की कांबिंग गस्त,दो जिला बदर धाराएं*
शहर के थाना क्षेत्रों में निगरानी बदमाशो फरार वारंटीयो,स्थाई वारंटीयो व जिला बदर आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर वारंटतामील कर आरोपियों को गिरफ्तार किया
इस प्रकार कॉम्बिंग गश्त में 42 स्थाई वारंट एवं 116 गिरफ्तारी वारंट की तामिली की गई
पुलिस टीम द्वारा जिला बदर अपराधियों को चैक किया गया, जिसमे 02 आरोपी(थाना चिमनगंज,
नीलगंगा में)जिलाबदर के उल्लंघन में गिरफ्तार किया,अब रा.सु.का अधिनियम के तहत कार्रवाई की जावेगी,,
कांबिंग गश्त के दौरान थाना नीलगंगा में क्षेत्र में एक आरोपी को धारदार चाकू लेकर घूमते पकड़ा जिस पर 25 आर्म्स एक्ट तथा थाना माधव नगर क्षेत्र में एक आरोपी को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़ा जिसके विरुद्ध 36 बी आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई,,साथ ही शहर के मैदान,गार्डन,झुग्गी झोपड़ी,बस्तियों, एवम अन्य चिन्हित स्थानों पर पेट्रोलिंग की जाकर 22 संदिग्धों के विरुद्ध धारा 107,116/110/151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
