जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड देवास की बैठक कलेक्टर श्री गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित
-------------
देवास, 18 अप्रैल 2023/ जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड देवास की बैठक कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में श्रम विभाग, म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उद्योग संघ देवास, लघु उद्योग भारती देवास, विद्युत विभाग एवं वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में उद्योगों से संबंधित विभिन्न समस्याओं जैसे वोल्टेज उतार-चढ़ाव की समस्या, देवास के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में कियोस्क स्थापना, जिले के समस्त औद्योगिक क्षेत्रों में ग्रीन बेल्ट का चिन्हांकन, औद्योगिक इकाईयों के भवन अनुज्ञा अनुमति में आ रही कठिनाईयों के संबंध में विस्तृत विचार विमर्श कर कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी समस्याओं/सुझावों के संबंध में सभी संबंधितों को निर्देशित किया।
