Type Here to Get Search Results !

सेंटर तक नही पहुंच पाई तो पार्षद प्रतिनिधि ने घर पहुंच कर करवाए मुख्यमंत्री_लाड़ली_बहना_योजना के आवेदन*

 *सेंटर तक नही पहुंच पाई तो पार्षद प्रतिनिधि ने घर पहुंच कर करवाए मुख्यमंत्री_लाड़ली_बहना_योजना के आवेदन*




मध्यप्रदेश की बहनों के लिए एक हजार रु प्रतिमाह देने की प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में विगत डेढ़ माह से सरकार द्वारा वार्डों में कैंप लगाकर लाडली बहना के आवेदन लिए जा रहे हैं लेकिन जो बहने किसी बीमारी या अन्य कारणों के चलते कैंप तक जाने में असमर्थ हैं उनके लिए वार्ड 32 के पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण वर्मा उनके घर जाकर लाड़ली बहना का आवेदन करवा रहे है, पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण वर्मा ने बताया की वार्ड की जो बहन सेंटर तक जाकर आवेदन करने में असमर्थ है हम पूरी टीम के साथ उनके घर पहुंचकर ekyc समग्र आइडी में करेक्शन और लाड़ली बहना का आवेदन करवा रहे हैं,

श्री वर्मा ने बताया की हमारा उद्देश्य है की कोई भी बहन योजना से वंचित ना रहे और भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश की बहनों को हर माह एक हजार रु दी जाने वाली इस योजना में वार्ड की हर बहन लाभान्वित हो, इस उद्देश्य और मुख्यमंत्री जी के बहनों के नाम संदेश को लेकर हम घर घर जा रहे हैं

इस अवसर पर वार्ड के  सनी गंभीर, नगर निगम की टीम और वार्ड की आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता उपस्थित थी,,,