प्रधानमंत्री आवास योजना से देवास श्री मंगलेश के पक्के मकान का सपना हुआ पूरा
-----------
प्रधानमंत्री आवास योजना से मेरा कच्चा मकान पक्का बन गया योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान का हृदय से धन्यवाद – श्री मंगलेश
------------
देवास, 17 अप्रैल 2023/ प्रधानमंत्री आवास योजना अब गरीबों के पक्के मकान का सपना पूरा कर रही है। योजना से हितग्राहियों के कच्चे मकान अब पक्के बन रहे हैं। इन्हीं हितग्राहियों में देवास के श्री मंगलेश रत्नाकर हैं। जिनका प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्का मकान बना और उन्हें कच्चे मकान से निजात मिली। जिससे वे तथा उनका पूरा परिवार खुश है। वे उनका परिवार खुश होकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।
हितग्राही श्री मंगलेश रत्नाकर ने बताया कि वे माहेश्वरी गली बड़ा बाजार देवास के निवासी है। अपने परिवार के साथ पुराने कच्चे घर में अपने दिन काट रहा थे। कच्चा घर होने के कारण अपने परिवार को अच्छा वातावरण नहीं दे पा रहे थे। इनके परिवार में 2 बच्चें और पत्नी हैं। पुराने मकान कच्चा एवं जर-जर होने के कारण उसकी स्थिति बहूत खराब थी और प्रतिदिन खतरा बना रहता था। हम अपने नए घर में रहकर बहुत खुश हैं और अब मैं खुश हूं कि मैं अपने परिवार को पक्का आश्रय दे सका। योजना के संचालन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से धन्यवाद। आवास योजना से देवास श्री मंगलेश के पक्के मकान का सपना हुआ पूरा
-----------
प्रधानमंत्री आवास योजना से मेरा कच्चा मकान पक्का बन गया योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान का हृदय से धन्यवाद – श्री मंगलेश
------------
देवास, 17 अप्रैल 2023/ प्रधानमंत्री आवास योजना अब गरीबों के पक्के मकान का सपना पूरा कर रही है। योजना से हितग्राहियों के कच्चे मकान अब पक्के बन रहे हैं। इन्हीं हितग्राहियों में देवास के श्री मंगलेश रत्नाकर हैं। जिनका प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्का मकान बना और उन्हें कच्चे मकान से निजात मिली। जिससे वे तथा उनका पूरा परिवार खुश है। वे उनका परिवार खुश होकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।
हितग्राही श्री मंगलेश रत्नाकर ने बताया कि वे माहेश्वरी गली बड़ा बाजार देवास के निवासी है। अपने परिवार के साथ पुराने कच्चे घर में अपने दिन काट रहा थे। कच्चा घर होने के कारण अपने परिवार को अच्छा वातावरण नहीं दे पा रहे थे। इनके परिवार में 2 बच्चें और पत्नी हैं। पुराने मकान कच्चा एवं जर-जर होने के कारण उसकी स्थिति बहूत खराब थी और प्रतिदिन खतरा बना रहता था। हम अपने नए घर में रहकर बहुत खुश हैं और अब मैं खुश हूं कि मैं अपने परिवार को पक्का आश्रय दे सका। योजना के संचालन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से धन्यवाद।