प्रधानमंत्री आवास योजना से देवास के श्री किशोर का बना पक्का मकान
------------
देवास, 17 अप्रैल 2023/ प्रधानमंत्री आवास योजना अब गरीबों के पक्के मकान का सपना पूरा कर रही है। इन्हीं हितग्राहियों में देवास के श्री किशोर यादव पिता लक्ष्मण यादव है। श्री किशोर यादव गवली मोहल्ला देवास के रहने वाले है। श्री किशोर बताते है कि वे एक मजदूर है। पहले वे कच्चे मकान में रहते थे, बरसात के मौसम में घर में सभी जगह इधर उधर पानी टपकता था तथा कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्का मकान बनने से परिवार ख़ुशी-खुशी जीवन यापन कर रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्का मकान बनने से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से धन्यवाद।
