Type Here to Get Search Results !

देवास जिले के श्री गिरधारी को मुख्‍यमंत्री नि:शक्‍त विवाह प्रोत्‍साहन योजना से



देवास जिले के श्री गिरधारी को मुख्‍यमंत्री नि:शक्‍त विवाह प्रोत्‍साहन योजना से


मिली 02 लाख रूपये की प्रोत्‍साहन सहायता राशि


-------------


     देवास, 20 अप्रैल 2023/ मुख्‍यमंत्री नि:शक्‍त विवाह प्रोत्‍साहन योजना नि:शक्‍तजनों के‍ जीवन में खुशियों की बहार ला रही है। मुख्‍यमंत्री नि:शक्‍त विवाह प्रोत्‍साहन योजना में 02 लाख रूपये की प्रोत्‍साहन सहायता राशि उनके सुखी एवं मंगलमय जीवन के लिये प्रदान की जाती है। जनपद पंचायत बागली के ग्राम मानसिंगपुरा के रहने वाले श्री गिरधारी भावेल अस्थिबाधित दिव्‍यांग है। श्री गिरधारी को सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित नि:शक्‍त विवाह प्रोत्‍साहन योजना में 02 लाख रूपये की प्रोत्‍साहन राशि मिली है।


श्री गिरधारी बताते है कि इन्‍हें सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित योजना नि:शक्‍त विवाह प्रोत्‍साहन योजना में राशि 02 लाख रूपये की प्रोत्‍साहन राशि मिली है। योजना का लाभ मिलने से एवं प्रोत्‍साहन राशि मिलने से उनके जीवन में कई उल्लेखनीय बदलाव आएं हैं। यह योजना उनके लिए मददगार बन रही है। पहले परिस्थिति बहुत खराब थी, लेकिन शासन की महत्ती योजना से जीवन में खुशियों की बहार आ गई है। योजना से लाभार्थी होने से वे और उनका पूरा परिवार प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहा है।