देवास जिले में दतुनी नदी पर बने सुकलिया-ठीकरिया बांध से रबी में 9800 हेक्टयर भूमि में की जाती है सिंचाई
-------------
देवास, 20 अप्रैल 2023/ जिले में दतुनी नदी पर बने सुकलिया-ठीकरिया बांध से 9800 हेक्टयर भूमि की सिंचाई रबी में की जाती है। रबी सिंचाई पूर्ण होने के उपरांत भी बांध में लगभग 15 मी.घ.मी. पानी शेष था। कृषकों की मांग के 16 मार्च 2023 से मूंग फसल के लिए बांध से पानी का संचालन किया गया। नहर कमाण्ड क्षेत्र के कृषकों की लगभग 2000 हेक्टेयर भूमि में मूंग फसल की सफलता पूर्वक सिंचाई करवाई जा रही है, जिससे कृषकों को ग्रीष्मकालीन फसल का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।