Type Here to Get Search Results !

नाग-नागिन के नृत्य का अद्भुत वीडियो सामने आया

 नाग-नागिन के नृत्य का अद्भुत वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में एक नाग और एक नागिन एक गोडाउन जैसे कक्ष में नृत्य करते दिखाई दे रहे हैं, इस दृश्य को वहां मौजूद एक व्यक्ति ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि यह आगर मालवा जिले की नलखेड़ा तहसील के ग्राम हिरनखेड़ी का है। इस गोडाउन के मालिक जब कोई सामान निकालने पंहुंचे तो नाग और नागिन को देखकर डर गए, लेकिन जब उन्होंने देखा कि दोनो अपनी मस्ती में मस्त होकर नृत्य कर रहे हैं तो वे इस अद्भुत नजारे का वीडियो बनाने लगे।