Type Here to Get Search Results !

2017 मंदसौर गोलीकांड पर बनी जैन आयोग की रिपोर्ट को जारी करने की मांग को लेकर इंदौर हाई कोर्ट ने सरकार को किया नोटिस जारी।*

 *2017 मंदसौर गोलीकांड पर बनी जैन आयोग की रिपोर्ट को जारी करने की मांग को लेकर इंदौर हाई कोर्ट ने सरकार को किया नोटिस जारी।*


2017 में MSP को लेकर प्रदर्शनरत 5 किसानों की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई थी।


जिसकी रिर्पोट सरकार ने 56 माह बाद भी विधान सभा में नहीं रखी। 


इससे पूर्व दिनांक 14.02.2023 को शासन की ओर से इस याचिका पर आपत्ति उठाते हुए कहा गया था कि न्यायालय द्वारा जांच आयोग अधिनियम की धारा 3(4) के अंतर्गत शासन को विधानसभा के समक्ष जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु आदेशित नहीं किया जा सकता है।


पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने दायर की याचिका।


एक तरफ़ कोर्ट से नोटिस दूसरी तरफ़ कांग्रेस नेता जीतू पटवारी मंदसौर गोलीकांड पर आज ही ज़िले में न्याय यात्रा निकाली।


इस गोलीकांड के बाद पूरा प्रदेश जल उठा था और आख़िर में सीएम को प्रदेश की शांति के लिए धरने पर बैठना पड़ा था।


इस घटना के बाद हज़ारों किसानों पर FIR दर्ज हुई थी।