Type Here to Get Search Results !

सनफार्मा कम्पनी द्वारा सी.एस.आर. अंतर्गत जिला अस्पताल देवास को आधुनिक पीएम टेबल प्रदाय

 सनफार्मा कम्पनी द्वारा सी.एस.आर. अंतर्गत जिला अस्पताल देवास को आधुनिक पीएम टेबल प्रदाय


-------------

        देवास 29 अप्रैल 2023/  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम.पी.शर्मा ने बताया कि कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में अनेक चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाई जा रही है आवश्यक, उपकरण, संसाधन के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है एवं आवश्यक उपकरण संसाधनों की व्यवस्था बढ़ाई जा रही है।

       सीएमएचओ डॉ एम.पी शर्मा ने बताया कि जिला चिकिकत्सालय सहित जिले कि स्वास्थ्य संस्थाओं में उच्च गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाये प्रदान करने के लिए आवश्यक संसाधनो उपकरणों की आवश्यकता होती है जो कि शासन स्तर से एवं सी.एस.आर. मद से सभी के सहयोग से पूर्ण किया जा रहा है जिला अस्पताल सर्वसुविधा युक्त हो रहा जिसमें सभी को समय पर बेहतर गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलेगा। सनफार्मा देवास की टीम हमेशा पूर्ण सहयोग के साथ आम नागरिको को बेहतर स्वास्थ्य के लिए सहयोग प्रदान करती है। सनफार्मा कम्पनी के द्वारा सी.एस.आर. अंतर्गत जिला अस्पताल देवास को आधुनिक पीएम टेबल प्रदाय कि गई है। इसके लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रबंधक को धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि इन्डस्ट्रीस प्रबंधक, जनप्रतिनिधि और समाजसेवियों के सहयोग से जिला अस्पताल और उन्नत होगा।