Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में नेशनल लोक अदालत के नोटिस की तामीली के संबंध में थाना प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित

--------------

     देवास, 13 अप्रैल 2023/ मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रभात कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में एडीआर भवन देवास में नोडल अधिकारी पुलिस विभाग, थाना प्रभारी, विद्युत विभाग के अधिकारीगण के साथ आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के सबंध में बैठक आयोजित की गई।

     बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्रीमती निहारिका सिंह एवं तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती कृष्णा परस्ते द्वारा उपस्थित विभागीय अधिकारियों, पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए न्यायालय से जारी किये गये सूचना पत्रों की समय पर तामीली किये जाने के लिए पुलिस विभाग का सहयोग लिये जाने के लिए आवश्यक चर्चा की गई। साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारीगण के साथ लिटीगेशन एवं प्रिलिटीगेशन प्रकरणों का अधिक से अधिक निराकरण कर विभागीय छूट का लाभ आमजन का प्रदाय किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

     बैठक में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री रॉबिन दयाल, नोडल अधिकारी पुलिस विभाग श्री संजय शर्मा डीएसपी, शहरी क्षेत्र कार्यपालन यंत्री श्री दधिची रेवडिया,     कार्यपालन यंत्री ग्रामीण क्षेत्र जयेश भारती के साथ थाना प्रभारीगण पुलिस विभाग, श्री आनंद दुबे सदस्य उपभोक्ता फोरम देवास, श्री मयंक माधव उपस्थित थे। जिले में नेशनल लोक अदालत के नोटिस की तामीली के संबंध में थाना प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित

--------------

     देवास, 13 अप्रैल 2023/ मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रभात कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में एडीआर भवन देवास में नोडल अधिकारी पुलिस विभाग, थाना प्रभारी, विद्युत विभाग के अधिकारीगण के साथ आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के सबंध में बैठक आयोजित की गई।

     बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्रीमती निहारिका सिंह एवं तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती कृष्णा परस्ते द्वारा उपस्थित विभागीय अधिकारियों, पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए न्यायालय से जारी किये गये सूचना पत्रों की समय पर तामीली किये जाने के लिए पुलिस विभाग का सहयोग लिये जाने के लिए आवश्यक चर्चा की गई। साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारीगण के साथ लिटीगेशन एवं प्रिलिटीगेशन प्रकरणों का अधिक से अधिक निराकरण कर विभागीय छूट का लाभ आमजन का प्रदाय किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

     बैठक में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री रॉबिन दयाल, नोडल अधिकारी पुलिस विभाग श्री संजय शर्मा डीएसपी, शहरी क्षेत्र कार्यपालन यंत्री श्री दधिची रेवडिया,     कार्यपालन यंत्री ग्रामीण क्षेत्र जयेश भारती के साथ थाना प्रभारीगण पुलिस विभाग, श्री आनंद दुबे सदस्य उपभोक्ता फोरम देवास, श्री मयंक माधव उपस्थित थे।