Type Here to Get Search Results !

प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने मां तुलजा भवानी एवं मां चामुंडा माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की

 प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने मां तुलजा भवानी एवं मां चामुंडा माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की







-------------


देवास, 12 अप्रैल 2023/ जिले की प्रभारी मंत्री तथा प्रदेश की खेल एवं युवा कल्‍याण, तकनीकि शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने माताजी की टेकरी पहुंचकर बड़ी माता मॉ तुलजा भवानी एवं छोटी माता मॉ चामुण्‍डा के दर्शन कर पूजन-अर्चना की। प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने प्रदेश एवं देवास की प्रगति हो यही दोनों माताओं से कामना की। इस दौरान देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, हाटपीपल्‍या विधायक श्री मनोज चौधरी, बीजेपी जिला अध्‍यक्ष श्री राजीव खण्‍डेलवाल, श्री राजेश यादव, श्री रवि जैन, श्री भरत चौधरी, श्री मनीष सोलंकी, श्री पोपेन्‍द्र सिंह बग्‍गा सहित अन्‍य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।