देवास जिले में शासकीय डिलेवरी प्वाईन्ट की नर्सिंग आफिसर्स की समीक्षा बैठक आयोजित
-----------
देवास 18 अप्रैल 2023/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा ने जिले के प्रसव केन्द्रों में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर्स एवं इंचार्ज स्टॉफ की समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, डिलेवरी प्वाईन्ट में गर्भवती महिलाओं को प्रदाय प्रसव पूर्व सेवाओं और प्रसव प्रश्चात सेवाओं सहित अन्य रिकार्ड की समीक्षा की।
प्रसव केन्द्रो पर प्रोटोकाल अनुसार आवश्यक जांचे और उपकरणों, किन परिस्थितियों में गर्भवती महिलाओं को रेफर किया जा रहा है, इस संबंध में स्टॉफ से जानकारी ली एवं प्रसव केन्द्रों पर शासन के निर्देशानुसार उच्च गुणवत्तापुर्ण स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करने के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं में प्रसूति सहायता योजना, जननी सुरक्षा योजना का समय पर लाभ देने के निर्देश दिये।
समीक्षा बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती कामाक्षी दुबे, डॉ अमरीन शेख, डीपीएचएनओ सुनिता सक्सेना, डीसीएम ओमप्रकाश मालवीय, एमएण्डई करणसिंह सदावत सहित प्रसव केन्द्रों कि नर्सिंग आफिसर्स उपस्थित थे।
