आज दिनांक 10.04. 23 को मुखबिर सूचना के आधार पर आबकारी उपनिरीक्षक खातेगांव दिनेश भार्गव द्वारा खातेगांव समूह की देसी विदेशी कमपोजिट मदिरा दुकान संदलपुर एवं अजनास दुकान पर लाइसेंसी द्वारा बाहर से शराब लाने की सूचना प्राप्त हुई जिसके आधार पर जिला आबकारी अधिकारी वंदना पांडेय के द्वारा तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए आबकारी उप निरीक्षक दिनेश भार्गव के द्वारा कंपोजीट मदिरा दुकान अजनास एवं संदलपुर का विधिवत निरीक्षण कर यह पाया कि गत वर्ष प्रदायकर्ता ग्रेड ग्लेन डीसलरी जिसका प्रदाय क्षेत्र रायसेन होकर का मदिरा स्कन्द देसी प्लेन मदिरा एवं लेमाउंट बियर की कुछ पेटिया संदिग्ध पाई गयी, जिले देवास के 31 मार्च के स्टॉक पंचनामा, परिवहन परमिट एफ एल टेन से प्राप्त माल एवं समूह की अन्य दुकानों के स्टॉक की जांच करने की कार्यवाही जारी है जिससे कि सच्चाई उजागर हो सके आबकारी विभाग देवास लाइसेंसी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु प्रतिबंध है