Type Here to Get Search Results !

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण-2023 के संबंध में ली अधिकारियों की बैठक

 कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण-2023 के संबंध में ली अधिकारियों की बैठक





-------------


स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण-2023 के लिए नवाचार करें, स्‍थानीय नागरिकों को भी स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण कार्यक्रम में शामिल कर जन भागीदारी बढ़ाये


-------------- 


एसडीएम स्‍वच्‍छता कार्य की प्रगति की बैठक लें, स्‍वच्‍छता कार्य का निरीक्षण करें


--------------- 


भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार कार्य कर नगर निगम और नगर परिषद के अधिकारी जानकारी शीघ्र पोर्टल पर अपलोड करें – कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता


------------


     देवास, 21 अप्रैल 2023/ कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण-2023 के संबंध में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में डॉ हिमांशु शुक्‍ला पीआईयू उज्‍जैन संभाग ने स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण-2023 के संबंध में प्रजेंटेशन दिया।


     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि स्‍वच्‍छता कार्य की प्रगति की साप्‍ताहिक बैठक लेकर रिपोर्ट जिला मुख्‍यालय भेजेंगे। एसडीएम नगर परिषदों में  स्‍वच्‍छता कार्य का निरीक्षण करें। तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी स्‍वाच्‍छता कार्य की मानिटरिंग करें। स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण-2023 के लिए नागरिकों को जागरूक करें। सोशल मीडिया पर ज्‍यादा से ज्‍यादा प्रचार-प्रसार करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि ऐसा पार्क बनाये जहां पुरानी वस्‍तुओं की नये आकार में कलाकृति से आकर्षक बनाये। जिसे नागरिक देखने आये। समय-समय पर नवाचार भी करें। स्‍थानीय नागरिकों को भी स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण कार्यक्रम में शामिल कर जन भागीदारी बढाये।    


     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने निर्देश दिये कि स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण-2023 के लिए भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार कार्य कर नगर निगम देवास और नगर परिषदों के अधिकारीगण जानकारी शीघ्र पोर्टल पर अपलोड कर जिला मुख्‍यालय को सूचित करें। इसके अनुसार ही जिले की ग्रेडिंग राष्‍ट्रीय स्‍तर पर होगी। जिले के सभी निकाय भारत सरकार के मूल्‍यांकन पोर्टल में समय-समय पर किये गये कार्य की जानकारी अपलोड करें, इसके आधार पर ही जिले की रैंकिंग निर्धारित की जायेगी। स्‍वच्‍छता रैंकिंग को ध्‍यान में रखते हुए नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद के अधिकारी कार्य करें। 


     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता कहा कि जिले के नागरिकों को पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक करें। नागरिकों को जागरूक करें की घर में गीले कचरे और सुखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्‍टबिन रखें। दीवारों पर पेंटिंग बनाये, सड़क पर झाडू लगाने के बाद चूने से मार्किंग करें। सड़‍क किनारें पेड़-पौधे लगाकर हरियाली करें। कचरा को ट्रेंचिंग ग्राउण्‍ड में डम्‍प करें। कचरा के रिसायकल के लिए क‍म्‍पनियों से अनुबंध कर कचरे के रिसायकल से आय बढ़ाई जा सकती है, जो कर्मचारी अच्‍छा कार्य कर रहे है उनका सम्‍मान कर उन्‍हें प्रोत्‍साहित करें।


     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी भारत सरकार द्वारा स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण के संबंध में दिये गये निर्देशो का पालन करें। सुखा कचरा, गीला कचरा और अन्‍य कचरा डोर-टू-डोर जाकर संग्रहित करें। कचरा इक्‍ट्ठा करने वाली वाहन में जीपीएस लगाये, कचरा इक्‍ट्ठा करने वाले कर्मचारियों को पीपीई किट और हेण्‍ड ग्‍लब्‍ज दिये जाये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिये कि आप सभी अपने कार्य का स्‍वमूल्‍यांकन करें और रिपोर्ट तैयार कर जिला मुख्‍यालय भेजे। सभी अधिकारी बेहतर ग्रेडिंग के लिए कार्य करें।


     बैठक में सहायक कलेक्‍टर श्री टी प्र‍तीक राव, नगर निगम आयुक्‍त श्री विशाल सिंह चौहान, एसडीएम बागली श्री शोभाराम सोलंकी, एसडीएम देवास श्री प्रदीप सोनी, एसडीएम सोनकच्‍छ श्री संदीप शिवा, एसडीएम कन्‍नौद श्री अभिषेक सिंह, एसडीएम खातेगांव श्री प्रवीण प्रजापति, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमती शिवानी तरेटिया, प्रभारी डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री आनंद मालवीय, श्री संजीव सक्‍सेना, श्री कन्‍हैयालाल तिलवारी, श्री अभिषेक सिंह शर्मा सहित तहसीलदार व नायब तहसीलदार, नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद के अधिकारी उपस्थित थे।