Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय राजमार्ग के लिये भू-अर्जन प्रक्रिया के प्रवधान के संबंध में कार्यशाला आयोजित

 राष्ट्रीय राजमार्ग के लिये भू-अर्जन प्रक्रिया के प्रवधान के संबंध में कार्यशाला आयोजित




-----------


कार्यशाला में आईएएस श्री रूपला ने भू-अर्जन प्रकरणों में ध्‍यान रखने योग्‍य विषय के संबंध में दी जानकारी


------------


भू-अर्जन प्रक्रिया के प्रवधान के संबंध में प्रेजेंटेशन दिया, ऑर्बिट्रेशन एक्ट के संबंध में भी दी जानकारी


-------------


देवास, 21 अप्रैल 2023/ राष्ट्रीय राजमार्ग के लिये भू-अर्जन प्रक्रिया के प्रवधान के संबंध में कार्यशाला कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। कार्यशाला में आईएएस श्री एस.एन. रूपला ने भू-अर्जन प्रकरणों में ध्‍यान रखने योग्‍य विषय के संबंध में जानकारी दी। उन्‍होंने भू-अर्जन कार्य में शासकीय नियमों के पालन संबंधी जानकारी दी।


     कार्यशाला में आईएएस श्री एस.एन. रूपला ने भू-अर्जन कार्य में आने वाली कठिनाईयों के संबंध में एसडीएम और तहसीलदारों द्वारा पूछे गये सवालों के जवाब दिये। राष्ट्रीय राजमार्ग के लिये भू-अर्जन प्रक्रिया के प्रवधान के संबंध में प्रजेंटेशन दिया गया। कार्यशाला में आर्बिट्रेशन एक्ट के संबंध में भी जानकारी दी गई।


     कार्यशाला में कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, सहायक कलेक्‍टर श्री टी प्र‍तीक राव, एसडीएम बागली श्री शोभाराम सोलंकी, एसडीएम देवास श्री प्रदीप सोनी, एसडीएम सोनकच्‍छ श्री संदीप शिवा, एसडीएम कन्‍नौद श्री अभिषेक सिंह, एसडीएम खातेगांव श्री प्रवीण प्रजापति, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमती शिवानी तरेटिया, प्रभारी डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री आनंद मालवीय, श्री संजीव सक्‍सेना, श्री कन्‍हैयालाल तिलवारी, श्री अभिषेक सिंह शर्मा सहित तहसीलदार व नायब तहसीलदार मौजूद थे।