पाकिस्तानी मूल के मशहूर कनाडाई लेखक और पत्रकार तारिक फतेह का निधन हो गया
है। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी नताशा ने ट्वीट कर दी है। नताशा ने उन्हें 'पंजाब का शेर और हिंदुस्तान का बेटा' बताया है। भले ही उनका जन्म पाकिस्तान में हुआ था, लेकिन वह पाकिस्तान की कमियों को उजागर करने में पीछे नहीं रहते थे। कनाडा समेत दुनिया की कई प्रमुख मैगजीन और अखबारों में उनके आर्टिकल छपते रहे हैं…
