देवास जिले में आबकारी विभाग ने अवैध मदीरा के विरुद्ध कार्यवाही कर 06 प्रकरण किये पंजीबद्ध
-------------
देवास, 19 अप्रैल 2023/ देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा आबकारी वृत्त बागली में मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम भील आमला, बगवाई, आमलाताज में संदिग्ध स्थानों पर सर्चिंग की गई। जिसमें 06 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। कार्यवाही में 100 बीयर, 60 पाव देशी मदिरा प्लेन, 50 पाव विदेशी मदिरा, 60 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 02 हजार किलो महुआ लाहान जप्त किया गया। लहान को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया, जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 01 लाख 38 हजार 250 रुपए है।
कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, राजकुमारी मंडलोई, निधि शर्मा, डीपी सिंह, उमेश स्वर्णकार, विजय कुचेरिया, दिनेश भार्गव, कैलाश जामोद आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया, आबकारी आरक्षक अरविंद जिनवाल, अशोक सेन, नितिन, विकास, आशीष, राजेश जोशी, सैनिक किशोर, संजय एवं केदार शामिल थे। देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

