देवास के श्री आयुष मालवीय को सुपर 05 हजार योजना से मिली 25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि
-----------
प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान को दे रहे है धन्यवाद
------------
देवास 21 अप्रैल 2023/ राज्य शासन द्वारा संचालित म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत सुपर 5000 योजना चलाई जा रही है। श्रम विभाग अंतर्गत संचालित सुपर 5000 में श्रमिक वर्ग के व्यक्तियों के पुत्र/पुत्रियों को लाभ मिल रहा है। इस योजना के माध्यम से देवास निवासी श्री आयुष मालवीय को शासन की सुपर 5000 योजना में 25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि मिली है। जिससे वे तथा उनका पूरा परिवार बहुत खुश है तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे है।
श्री आयुष मालवीय के पिता श्री राजा मालवीय श्रमिक होकर भवन निर्माण कार्य मे मजदूरी करते है तथा जो मजदूरी प्राप्त होती है उससे अपने पूरे परिवार का पालन-पोषण कर रहे है। उनके बेटे की पढाई की चिंता उन्हे सताई जा रही थी। लेकिन प्रदेश सरकार की श्रम विभाग अंतर्गत म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत सुपर 5000 योजना से उनके बेटे को 25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि मिली है। योजना का लाभ मिलने पर पूरा परिवार बहुत खुश है। योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान का बहुत-बहुत धन्यवाद।
