Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में की जा रही विकास यात्राओं में क्षेत्रवासियों को मिल रही सौगात








देवास जिले में निकाली जा रही विकास यात्राओं में क्षेत्रवासियों को मिल रही है विकास कार्यो की सौगातें, स्‍थानीय नागरिक उत्‍साह से हो रहे है शामिल




विकास यात्रा में भूमि-पूजन और लोकार्पण एवं हितग्राहियों को हितलाभ का किया जा रहा है वितरण




विकास यात्राओं में नशा मुक्ति और जल संरक्षण की दिलाई शपथ एवं पौधारोपण किया




विकास यात्रा में ’’मेरा स्‍कूल स्‍मार्ट स्‍कूल’’ अभियान में जन सहयोग से प्राप्‍त हो रही है स्‍मार्ट टीवी




जिले की पांचों विधानसभा में 23 फरवरी को 58 स्‍थानों से निकलेगी विकास यात्रा




       देवास 22 फरवरी 2023/ देवास जिले में सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। जिले के नागरिक विकास यात्रा में उत्‍साह से शामिल हो रहे है। विकास यात्राओं में जन सेवा अभियान के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित और विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। विकास यात्राओं में नशा मुक्ति और जल संरक्षण की शपथ दिलाई एवं पौधारोपण किया गया। मेरिट में आये बच्चों का सम्मान किया। विकास यात्रा में प्रचार रथ के माध्‍यम से प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। जिले में विकास की दीवारे बनाई जा रही है। देवास जिले में 25 फरवरी तक प्रतिदिन विकास यात्राएं निकाली जायेगी।


       विकास यात्रा में जन सहयोग से जिले की स्‍कूलों के लिए स्‍मार्ट टीवी प्राप्‍त किये जा रहे है। ‘’मेरा स्‍कूल स्‍मार्ट स्‍कूल अभियान’’ शिक्षा के क्षेत्र में एक अनुकरणीय पहल साबित होगी। जिले के एक लाख से अधिक छात्र छात्राऐं आधुनिक तकनीकी से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। विकास यात्रा में सेम (कुपोषित) बच्‍चों को ‘’खुशियों की टोकरी’’ में प्रोटिनेक्‍स पाउडर, मल्‍टी विटामिन सायरप, भुने चने एवं तिल के लड्डू दिया जा रहा है। विकास यात्राओं में जिले नागरिक छात्रावासों में लाईब्रेरी के लिए किताबे और आंगनवाडी केन्‍द्रों के लिए खिलोने दे रहे है।


     देवास विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा में विधायक देवास श्रीमती गायत्री राजे पवार ने नशा मुक्ति और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। विकास यात्रा में शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए, शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। विकास यात्रा में दौरान पौधा रोपण किया गया। जन सहयोग से जिले की स्‍कूलों के लिए स्‍मार्ट टीवी प्राप्‍त किये।


      सोनकच्‍छ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विकास यात्रा में जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों नशामुक्ति एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई। विकास यात्रा के दौरान पौधा रोपण किया गया। विकास यात्रा में शासन की योजनाओं की जानकारी दी। विकास यात्रा में सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में बताया। विकास यात्रा में शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए।


      हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा में विधायक श्री मनोज चौधरी ने विकास कार्यो का भूमि पूजन किया। विकास यात्रा में ग्रामवासियों को नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। विकास यात्रा में विधायक श्री चौधरी ने प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। जन सहयोग से जिले की स्‍कूलों के लिए स्‍मार्ट टीवी प्राप्‍त किये। जन सहयोग से जिले की स्‍कूलों के लिए स्‍मार्ट टीवी प्राप्‍त किये। जन सहयोग से जिले की स्‍कूलों के लिए स्‍मार्ट टीवी प्राप्‍त किये।


     बागली विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा में बागली विधायक श्री पहाड़सिंह कन्‍नौजे ने ग्रामवासियों को नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई, पौधारोपण किया। हितग्राहियों को राशन वितरण किया गया। विकास यात्रा में केन्‍द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकरी दी। शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए। जन सहयोग से जिले की स्‍कूलों के लिए स्‍मार्ट टीवी प्राप्‍त किये।


     खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा में विधायक खातेगांव श्री आशीष शर्मा ने ग्रामवासियों को नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई, पौधारोपण किया। हितग्राहियों को राशन वितरण किया गया। विकास यात्रा में केन्‍द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकरी दी। शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए। जन सहयोग से जिले की स्‍कूलों के लिए स्‍मार्ट टीवी प्राप्‍त किये।


    जिले में विकास यात्रा 23 फरवरी को इन जगह निकलेगी विकास यात्रा


      देवास विधानसभा क्षेत्र में ग्राम आगरोद, लक्ष्‍मीपुरा, रालामण्‍डल, सिलवटी, मोचीखेडी, इलासखेडी, सुतारखेडा, अकाल्‍या, बोरखेडी, उपडी, टुमनी, सिलाखेडी और जनाईखेडी में निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।


       सोनकच्‍छ विधानसभा क्षेत्र में दोन्‍ताजागीर, डिंगरोदा, सोनसर, भेरूखेडी, खरेली, नांदला, आलरी, दखनीपुर, भटोनी, पिपल्‍यासडक और पाडल्‍या में निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।


       हाटपीपल्‍या विधानसभा क्षेत्र में जमुनिया, भरिया बावडी, भीमाखेडी, बागरदा, कोकलाखेडी, गोंदलिया और भडापिपल्‍या में निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।


      बागली विधानसभा क्षेत्र में पांगरी, खिरोदा, मालागांव, जिनवानी, गर्डीझाबरिया, बर्डी, खेडखेडा, मसुरिया, भण्‍डारिया, खपरास, नारायणपुरा और पिपरास में निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।


      खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में नगर परिषद कन्‍नौद के वार्ड गांधी ग्राम, जवाहर, महात्‍मा गांधी, यात्रा मैदान, भगतसिंह, सरदार पटेल, महॉकाल, डॉ अम्‍बेडकर, मल्‍हारगंज, सदर, सुभाष, राणा प्रताप, जय प्रकाश, छत्रपति, मेवातिपुरा में निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया



देवास जिले के ग्राम नावदा निवासी श्री सत्यनारायण का आयुषमान कार्ड से 02 लाख रूपये से अधिक राशि का हुआ निःशुल्क उपचार

-----------


जिले के सभी पात्र नागरिक बनायें आयुष्मान कार्ड, योजना अंतर्गत प्रति वर्ष 5 लाख रूपये तक का इलाज मुफ्त मिलेगा

------------


     देवास, 22 फरवरी 2023/ देवास जिले के ग्राम नावदा के निवासी श्री सत्यनारायण की उम्र 52 वर्ष है। श्री सत्यनारायण को फेफड़े एवं दिल से संबंधित बीमारी होने प्राइवेट संस्कार अस्पताल में अपना इलाज प्रारंभ किया जिसमें करीब 50 हजार रूपये खर्च हो गये और इलाज करवाने के बाद स्वस्थ नहीं हुए। श्री सत्यनारायण को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी नितेश सुनानिया एवं नितिन पटेल द्वारा आयुष्मान योजना की जानकारी दी। श्री सत्यनारायण आयुष्मान योजना से संबद्ध अस्पताल में भर्ती हुए जहां सभी जांचे फ्री हुई। जांच के उपरांत उन्हें 15 दिन तक भर्ती रखा गया, इनका लगभग 02 लाख रूपये तक का ईलाज नि:शुल्‍क हुआ।


     श्री सत्यनारायण पूर्ण स्वास्थ्य है। नियमित अपना दैनिक कार्य कर रहे है। श्री सत्यनारायण का कहना है कि पात्र हितग्राही को आयुष्मान कार्ड बनाकर इस योजना का लाभ अवश्य लेना चाहिए। आयुष्मान योजना गरीबों के लिए बहुत अच्छी एवं महत्वकांक्षी योजना है। श्री सत्यनारायण योजना के संचालन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी, और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान हृदय से धन्‍यवाद दे रहे है।


       सीएमएचओं डॉ. एमपी शर्मा ने बताया कि आयुष्मान भारत निरामयम योजना में प्रति वर्ष पात्र परिवार को 5 लाख रूपये तक का इलाज मुफ्त मिल रहा है। आयुष्मान भारत ‘’निरामयम’’ योजना का उद्देश्य गरीब एवं असहाय परिवारों को गुणवत्तापूर्ण इलाज समय पर उपलब्ध कराना है। शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क उपचार के साथ-साथ आयुष्‍मान योजना में चिंहित प्रायवेट अस्पतालों आयुष्‍मान कार्ड धारी व्यक्तियों का निःशुल्क उपचार किया जा रहा है।