Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में प्रधानमंत्री मछली पालन योजना में का लाभ लेकर मछली विक्रेता हो रहे हैं आर्थिक रूप से सक्षम



देवास जिले में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेकर मत्‍स्‍य विक्रेता हो रहे है आर्थिक रूप से सक्षम






      देवास 22 फरवरी 2023/ जिले में मत्‍स्‍य विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ नागरिकों को दिया जा रहा है। योजना का लाभ लेकर नागरिक आर्थिक रूप से सक्षम हो रहे है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत मोटर सायकल विथ आइस बॉक्स में अुनदान दिया जा रहा है। अनुदान मिलने से समिति के सदस्‍यों का लाभ हो रहा है। जिले में गंगाधारा आदिवासी विस्थापित मत्स्य सहकारी समिति रोहन्या पट्टे पर प्राप्त तालाबो से आखेटित मछली को बाजार में विक्रय कर लाभ कमा रहे हैं। योजना में मोटर सायकल विथ आइस बॉक्स मिलने से बाजार में मछली को ताजा स्थिति में पहुचाने से बाजार दाम अधिक प्राप्त होते है।


     प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना मोटर सायकल विथ आइस बॉक्‍स में 05 समिति सदस्यों को 02.25 लाख अनुदान मिलने से समिति सदस्यों को मत्स्य विक्रय से लाभ प्राप्त हुआ हैं। योजना का लाभ मिलने से समिति के सदस्‍य आर्थिक रूप से सक्षम हुए है। योजना के संचालन के लिए वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्‍यवाद दे रहे है।