Type Here to Get Search Results !

देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर माताजी की टेकरी शंख द्वार पर वृक्षारोपण किया

 कलेक्टर श्री शुक्ला ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर माताजी टेकरी शंख द्वार पर किया पौधा रोपण

------------

देवास, 26 अक्‍टूबर 2022/ कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर माताजी टेकरी शंख द्वार पर पौधा रोपण किया। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महोत्सव के अनुक्रम में पर्यावरण संरक्षण, प्रकृतिक खेती को बढावा देने के लिए पौधारोपण किया। इस दौरान कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया, माताजी टेकरी पर किये जा रहे विकास कार्यो और आगामी समय में किये जाने वाले कार्यो के संबंध में आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्‍त श्री विशाल सिंह चौहान, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।