Type Here to Get Search Results !

देवास सांसद का घेराव कर दिवाली के दिन हत्या के आरोपियों को फांसी देने की मांग ग्रामीणों ने सांसद से की

 मध्य प्रदेश के देवास जिले में दिवाली की रात सिगरेट पीने से मना करने पर नाराज पांच युवकों ने एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों को कुछ घंटो में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ अन्य थानों में दर्ज प्रकरण खंगाल कर सख्त कार्यवाही के साथ आरोपियों को आर्थिक मार देते हुए उनके ढाबे व आवास को अनधिकृत निर्माण बताते हुए ध्वस्त करने की बड़ी कार्रवाई भी कर दी है। लेकिन मामले में मृतक के परिजन और ग्रामीणों का विरोध पुलिस प्रशासन की उचित कार्यवाही के बाद भी एक बार फिर गर्मा गया जब देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी मृतक के परिवार व परिजन को सहानुभूति देने पहुंचे और ग्रामीणजनों द्वारा सांसद का घेराव कर आरोपियों की फांसी की मांग करने लगे।