Type Here to Get Search Results !

देवास कन्नौद विजय बिंजवा की मौत के मामले में ज्ञापन सौपा

 माली समाज ने विजय बिंजवा की मौत को लेकर रैली निकालकर दिया ज्ञापन,





कन्नौद। पिछले दिनों हुई माली समाज के विजय बीजंवा


की मौत को लेकर  राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड माली समाज के प्रदेश अध्यक्ष विनोद माली एडवोकेट के नेतृत्व में  माली समाज एवं आप पार्टी के कार्यकर्ता और जयेश गोंडवाना के कार्यकर्ताओं ने  मृतक के घर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी। वहां से मृतक को न्याय दिलाने के लिए रैली निकालते और नारे लगाते हुए एडिशनल एसपी कार्यालय पहुंचे  ।जहां कार्यालय में एडिशनल के रीडर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और देवास एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर हत्या के प्रकरण मे जो आरोपी , जिनके नाम मृतक विजय विजवा मृत्यु पूर्व पत्रकारों एवं पुलिस को दिए थे ,वे अभी तक फरार है उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही एक सप्ताह के अंदर पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर उग्र आंदोलन, चक्का जाम, धरना प्रदर्शन आदि करने की राष्ट्रीय फूल बिग्रेड के लोगों ने चेतावनी दी।