मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में देवास जिले के 2 हजार 995 छात्र-छात्राओं को लेपटाप के लिए मिली 25-25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि
-----------
देवास, 30 सितंबर 2022/ मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में देवास जिले के 2 हजार 995 छात्र-छात्राओं को लेपटाप के लिए 25-25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि मिली। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वन क्लिक के माध्यम से प्रोत्साहन राशि छात्र-छात्राओं के खातों में अंतरित की।
जिलास्तरीय कार्यक्रम मल्हार स्मृति मंदिर देवास में आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन को सुना। जिले के समस्त विकासखण्ड मुख्यालय में उत्कृष्ट विद्यालय, मॉडल स्कूलों, अशासकीय स्कूलों में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।

