Type Here to Get Search Results !

देवास निजी स्कूल की प्रिंसिपल की हैवानियत! नाबालिग बच्चों को लोहे के डंडे से पीटा, शरीर पर चोट के निशान

 लोकेशन देवास 

ब्यूरो राजेश पाठक 

देवास। शहर के इटावा स्थित मदर्स लेब इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां स्कूल की प्रिंसिपल ने पहली कक्षा में पढ़ने वाले मासूम बच्चों को डंडे से बेरहमी से पीटा।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्चे के पिता रुप सिंह दरबार ने बताया कि उनका बेटा पहली कक्षा में पढ़ता है। कल स्कूल में बच्चों से 2 का पहाड़ा (टेबल) पूछा गया। जब बच्चे सही जवाब नहीं दे पाए, तो प्रिंसिपल ठाकुर मैडम ने गुस्से में डंडे से बच्चों की पिटाई कर दी।

मारपीट के बाद बच्चों के शरीर पर सूजन और चोट के निशान आ गए। देर रात बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी, लेकिन डर के कारण उसने घर पर कुछ नहीं बताया। अगली सुबह जब मां ने बच्चे को नहलाने के लिए कपड़े उतारे, तब शरीर पर चोट के निशान देखकर परिजन सन्न रह गए। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि उसे स्कूल की प्रिंसिपल ने मारा है।

परिजनों ने तुरंत बच्चे को देवास जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, परिवार ने स्कूल प्रिंसिपल और प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस घटना के बाद इलाके में माता-पिता में आक्रोश फैल गया है। लोगों ने मांग की है कि ऐसे निर्दयी शिक्षकों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी मासूम के साथ ऐसी घटना न हो।शरीर पर चोट के निशान

देवास। शहर के इटावा स्थित मदर्स लेब इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां स्कूल की प्रिंसिपल ने पहली कक्षा में पढ़ने वाले मासूम बच्चों को  डंडे से बेरहमी से पीटा।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्चे के पिता रुप सिंह दरबार ने बताया कि उनका बेटा पहली कक्षा में पढ़ता है। कल स्कूल में बच्चों से 2 का पहाड़ा (टेबल) पूछा गया। जब बच्चे सही जवाब नहीं दे पाए, तो प्रिंसिपल ठाकुर मैडम ने गुस्से में  डंडे से बच्चों की पिटाई कर दी।

मारपीट के बाद बच्चों के शरीर पर सूजन और चोट के निशान आ गए। देर रात बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी, लेकिन डर के कारण उसने घर पर कुछ नहीं बताया। अगली सुबह जब मां ने बच्चे को नहलाने के लिए कपड़े उतारे, तब शरीर पर चोट के निशान देखकर परिजन सन्न रह गए। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि उसे स्कूल की प्रिंसिपल ने मारा है।

परिजनों ने तुरंत बच्चे को देवास जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, परिवार ने स्कूल प्रिंसिपल और प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस घटना के बाद इलाके में माता-पिता में आक्रोश फैल गया है। लोगों ने मांग की है कि ऐसे निर्दयी शिक्षकों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी मासूम के साथ ऐसी घटना न हो।