Type Here to Get Search Results !

परिवहन विभाग ने 07 बसों पर 50 हजार रुपये की चालानी कार्यवाही की

 परिवहन विभाग ने 07 बसों पर 50 हजार रुपये की चालानी कार्यवाही की





       देवास 27 सिंतबर 2025/जिले में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के  निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।  इसी कड़ी में जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान एवं जांच दल प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी गोखले के द्वारा आरटीओ जांच दल के साथ देवास-चापड़ा मार्ग एवं करनावत ग्राम में स्कूली बसों की जांच की गई, साथ ही इंदौर - हरदा मार्ग पर यात्री बसों की जांच की गई। जिसमें 07 बसों में परमिट शर्तों तथा दस्तावेजों की कमी पाए जाने पर 50 हजार का चालान काटा गया तथा बस चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, ओवरलोड न करने और दस्तावेजों को पूरा करने की हिदायत दी गई। 

जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान ने बताया कि जांच दल द्वारा लगातार वाहनों की जांच की जा रही है जो निरंतर जारी रहेगी। जांच दल में जांच दल प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी गोखले, सैनिक सरफराज खान, शाकिर खान, नीलेश साल्वे, भगत सिंह एवं बाबूलाल देवड़ा शामिल थे।