लोकेशन देवास
देवास जिले के खिवनी अभ्यारण के भैरो खो मे पिकनिक मनाने आये दो छात्र लापता
वीआईटी कालेज कोठरी में पढ़ने वाले छात्र खिवनी अभयारण्य के भेरुखो झरने पर पिकनिक मनाने आए थे। तभी सेल्फी लेने के लिए एक छात्र झरने में जाने लगा। तभी पानी का तेज बहाव होने से वह डूबने लगा। जिसे बचाने के लिए उसका दोस्त भी झरने में गया और उसके साथ वह भी डूब गया। मामला इछावर थाना क्षेत्र का है।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। लेकिन रात ज्यादा होने के कारण रेस्क्यू नहीं हो सका। सुरक्षा के लिए झरने के पास फिलहाल वन विभाग के टीम को तैनात कर दिया है।
एसपी दीपक शुक्ला के अनुसार आष्ठा के VIT कॉलेज के 5 दोस्त आज शाम लगभग 5 बजे बाइक से खिवनी अभ्यारण के जंगल के अंदर स्थित भेरूखो वाटरफॉल देखने और नहाने आए थे। जिसमें से 2 बच्चे वाटरफॉल में बहने से लापता है।
ये छात्र आए थे घूमने
1-नरेंद्र – पिता चंद्र शेखर उम्र 20 साल निवासी जामनगर गुजरात
2-वामासी – पिता कोठी उम्र 20 निवासी L बी नगर हैदराबाद
3-ललित – पिता सेनबुक उम्र 20 निवासी हैदराबाद
4-सिन्मुक – पिता उम्र 20 निवासी हैदराबाद
5-हेमंत – पिता कृष्णा राव उम्र 20 निवासी हैदराबाद
लापता छात्र
1-सिन्मुक – उम्र 20 निवासी हैदराबाद
2-हेमंत – पिता कृष्णा राव उम्र 20 निवासी हैदराबाद

