Type Here to Get Search Results !

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शास. सांदीपनि विद्यालय बालगढ़ देवास के प्राचार्य श्री देवेंद्र बंसल को भोपाल में किया सम्मानित

 गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शास. सांदीपनि विद्यालय बालगढ़ देवास के प्राचार्य श्री देवेंद्र बंसल को भोपाल में किया सम्मानित






देवास, 10 जुलाई 2025/ शासकीय सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य श्री देवेंद्र बंसल के मार्गदर्शन एवं समस्त शिक्षक साथियो के समर्पित भाव से विद्यार्थियों के हित में किये गए परिश्रम का प्रतिफल एक बार फिर गौर्वान्वित करने वाली उपलब्धि के रूप में प्राप्त हुआ है। गुरुवार 10 जुलाई गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने  शासकीय सांदीपनि विद्यालय बालगढ़ देवास प्राचार्य देवेंद्र बंसल को सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यालय की कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड में शत-प्रतिशत प्रथम श्रेणी परीक्षा परिणाम के लिए दिया गया।

  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य अतिथ्य में आयोजित इस समारोह में मध्य प्रदेश के शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 प्राचार्य / शिक्षकों का सम्मान किया गया।  कक्षा 10 वीं में दर्ज 113 तथा 12 वी में दर्ज 134 सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 

उल्लेखनीय है कि पूरे मध्य प्रदेश में सांदीपनि विद्यालय बालगढ़ देवास सहित केवल 3 स्कूलों के कक्षा 10 वीं और 12 वीं परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा है जिनमें शत प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उक्त 3 स्कूलों को 5-5 लाख रूपये प्रदान करने की घोषणा की।