देवास जिले के टोंकखुर्द में खदान धारक को अवैध रूप से दूसरी जगह खनन करते हुए खनिज विभाग ने कार्यवाही करते हुए
कांग्रेसी नेता की पोकलैंड मशीन को जप्त कर लिया है कांग्रेसी नेता अपनी खदान में खनन न करते हुए गोचर की जमीन पर दूसरी जगह अवैध रूप से खनन करवा रहे थे मामला किशन पूरा की गोचर जमीन पर अवैध रूप से खनन का है
टोंकखुर्द के नेता जो कि मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा के खास व्यक्ति है व क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखते हैं खनिज विभाग ने सूचना पर कार्यवाही करते हुए प्रकरण दर्ज किया है और पोकलैंड मशीन को थाना टोंकखुर्द में पुलिस के हवाले कर दिया
