Type Here to Get Search Results !

उज्जैन जीएसटी विभाग की दो महिला अधिकारी रिश्वत लेते हुए पकड़ी गयी




उज्जैन में गुरुवार को वाणिज्य कर विभाग में पदस्थ दो महिला अधिकारी को 3500 रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, दोनों महिला अधिकारी ने जीएसटी नम्बर देने के नाम पर ठेकेदार से रिश्वत मांगी 

भरतपुरी क्षेत्र में स्थित जीएसटी  के कार्यालय में उस समय अफरा तफरी मच गई जब वहीं पर पदस्थ दो महिलाकर्मी लोकायुक्त ट्रैप में फंस गई। लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक ने बताया कि यही पर पदस्थ किरण जोशी सहायक ग्रेड 3 और इंस्पेक्टर विजया भीलाला द्वारा आवेदक दीप सिंह बुनकर से जीएसटी नंबर देने के नाम पर 6000 रुपए की मांग की गयी थी। लेकिन बुनकर ने इस बात की सुचना लोकायुक्त को दे दी, जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने ट्रेप प्लान कर दोनों महिला अधिकारियों को रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया।

शहर के महावीर बाग कालोनी निवासी दीप सिंह बुनकर की श्री राधा कांट्रेक्टर नामक फर्म है, बुनकर ने बताया कि उसने उज्जैन बदनावर रोड पर जी आर कम्पनी से सीमेंट गिट्टी का काम ले रखा है, कार्य पूरा होने पर जब कम्पनी ने जीएसटी नम्बर लाने को कहा 23 अगस्त को जीएसटी नम्बर के लिए आवेदन किया था। जिसके बाद से ही दोनों महिला अधिकारी gst नम्बर देने के एवज में 6000 रुपए रिश्वत की डिमांड कर रही थी। दोनों महिला अधिकारी 3500 रुपए की रिश्वत पर नम्बर देने के लिए राजी हो गई। जिसके बाद लोकायुक्त में इसकी शिकायत कर दी। वहीं लोकायुक्त की टीम ने घेराबंदी कर आज दोनों महिला अधिकारियों को रंगे हाथों ट्रेप कर लिया।