Type Here to Get Search Results !

नागदा की ओर जा रही मालगाड़ी के डिब्बे डिरेल हो गये एक बोगी पलट गई ट्रेनों का देरी से चलना प्रारंभ

 03 अक्टूबर को नागदा की ओर जा रही गुड्स ट्रेन लगभग 22.00 बजे  रतलाम-रतलाम ई केबिन के मध्य Km 655/10-12  के  पर दो वैगन डिरेल हो गई है तथा एक वैगन पलट गई है।  इसके कारण दिल्ली मुम्बई डाउन लाइन प्रभावित हुई है तथा अप लाइन से ट्रेनें चल रही है। डिरेल वैगन को छोड़कर शेष वैगन को वहां से रवाना कर दिया गया है तथा डिरेल वैगन को रिरेल करने का कार्य जारी है। जल्द ही डाउन लाइन को चालू कर दिया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की जनहानि नही हुई है। इस घटना के कारण डाउन की दो ट्रेने प्रभावित हुई है। मंडल रेल प्रबंधक सिहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवम कर्मचारी घटना स्थल पर उपस्थित हैं।