Type Here to Get Search Results !

फर्जी तरीके से शस्त्र लाइसेंस लेने के प्रयास में युवक पहुंचा पुलिस की हिरासत में

 सुरक्षा गार्ड की फर्जी आईडी बनवाकर शस्‍त्र लायसेंस बनावाने के लिए आये ग्राम पटाड़ी के अभिषेक चौहान को पुलिस अभिरक्षा में भेजा


--------------


     देवास 01 अक्टूबर 2024/ सुरक्षा गार्ड की फर्जी आईडी बनवाकर शस्‍त्र लायसेंस बनावाने के लिए आये ग्राम पटाड़ी के अभिषेक चौहान को कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता द्वारा पुलिस अभिरक्षा में भिजवाया गया। अभिषेक चौहान शस्त्र लायसेंस बनवाने के लिए कलेक्‍टर कार्यालय में आया था। अभिषेक चौहान द्वारा गलत जानकारी दी गई कि वह वर्तमान में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत है। उसे शस्त्र लायसेंस प्रदाय किया जायें, जिससे उसके वेतन में वृद्धि होगी। किन्तु सुरक्षा गार्ड के संबंध में प्रस्तुत दस्तावेज की जांच करने पर पाया गया कि अभिषेक चौहान द्वारा गलत जानकारी प्रदान कर लायसेंस की मांग की गई। जिस पर उसे पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया।