देवास
*पांच माह पूर्व चोरी हुए बिजली के तार बरामद*
त्योहारों के मद्देनजर मुस्तैद हाटपिपलिया पुलिस द्वारा गरबा पंडालों को चेक किया जा रहा था,भ्रमण के दौरान एक व्यक्ति बाइक पर पीछे दो बडे थैले बांध कर जा रहा था शंका होने पर पुलिस द्वारा लिंबोदा फाटा के पास गायत्री मंदिर के पास रोक कर चेक करने पर थैले बिजली के तारों से भरे थे,बाइक सवार तारों के संबंध में पूछने पर उचित जवाब नही देने पर पुलिस द्वारा सख्ती से पूछा गया तो बाइक सवार द्वारा तार चोरी करना कबूल किया गया,
घटना दिनांक 05.05.24 को ग्राम इकलेरा थाना हाटपिपलिया से त्रिलोक मांगीलाल के खेत से सिंचाई वाले ट्रांसफार्मर से निम्नदाब लाइन के पांच स्पान के तार चोरी हो गए थे जिसकी सूचना थाने पर कर प्रकरण पंजीबद्ध करवाया गया था।
मामले में बाइक सवार *रामसिंह पिता पदमसिंह सेंधव, निवासी चापड़ा हाल मुकाम ग्राम गाराखेड़ी को गिरफ्तार किया गया है एवम बाइक MP41_B_7819 को जब्त किया गया।


