45वी चेस ओलम्पियाड में ऐतिहासिक उपलब्धि पर चेस क्लब के खिलाड़ियों ने कलेक्टर श्री गुप्ता की उपस्थिति में केक काटकर उत्सव मनाया
देवास 02 अक्टूबर 2024/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं जिला शतरंज संघ द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम देवास में संचालित चेस क्लब पर कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं अक्षत खम्परिया (इंटरनेशनल मास्टर) चेस की उपस्थिति में बुडापेस्ट हंगरी में संपन्न 45वी चेस ओलम्पियाड में ऐतिहासिक उपलब्धि की खुशी में चेस क्लब के खिलाड़ियों व सदस्यों ने केक काटकर उत्साह पूर्वक सेलेब्रेशन किया।
उल्लेखनीय है कि बुडापेस्ट हंगरी में संपन्न 45 वी चेस ओलम्पियाड में ओपन वर्ग में 184 देशों तथा महिला वर्ग में 196 देशों के बीच भारतीय पुरुष-महिला दल ने धमाकेदार एवं ऐतिहासिक विजय के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया है।
45 वी चेस ओलम्पियाड आयोजन में उपस्थित रहे अक्षत खम्परिया द्वारा अनुभव साझा किए गए व चेस क्लब के खिलाड़ियों व सदस्यों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी हेमन्त सुवीर, जिला योजना अधिकारी अर्चना टोकेकर, जिला शतरंज संघ अध्यक्ष सुधीर पंडित, अनिल श्रीवास्तव उपस्थित रहे ।
